बिहार में भाजपा 17, जेडीयू 17 और एलजेपी 6 सीटों पर लड़ेगी चुनाव: अमित शाह
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के बंटवारे का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है।

अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि भाजपा और जेडीयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
BJP President Amit Shah: BJP will fight at 17 seats, Janata Dal (United) at 17 and Lok Janshakti Party at 6 seats in Bihar in upcoming 2019 Lok Sabha elections pic.twitter.com/58hBFvCABr
— ANI (@ANI) December 23, 2018
इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौदूज रहे। उन्होंने कहा कि किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा यह अभी तय नहीं हो पाया है इसका फैसला अगले दो से तीन दिन में हम लोग करेंगे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद रामविलास पासवान ने कहा कि मैं वित्त मंत्री अरुण जेटली जी का धन्यवाद करता हूं। मैं अमित शाह का धन्यवाद करता हूं।हमने आपस में बैठकर समझौता किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App