बिहार: श्मशान घाट पर आसमान से बिजली गिरी, चार व्यक्तियों की मौत, 17 घायल
श्मशान घाटी पर आसमान से बिजली गिरने से चार व्यक्तियों की मौत हो गयी और 17 अन्य घायल हो गये।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 July 2018 12:50 AM GMT
बिहार में औरंगाबाद जिले के दुमुहान गांव में श्मशान घाटी पर आसमान से बिजली गिरने से चार व्यक्तियों की मौत हो गयी और 17 अन्य घायल हो गये।
ये भी पढ़ेंः वालमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदे के विरोध में प्रदर्शन करेंगे खुदरा कारोबारी, CAIT ने लगाये ये आरोप
दाउदनगर के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी राज कुमार तिवारी ने कहा, ‘‘ओबरा थानाक्षेत्र के दुमुहान श्मशान घाट पर आसमान से बिजली गिरने से चार व्यक्तियों की मौत हो गयी और 17 अन्य घायल हो गये। दो घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।'
उन्होंने बताया कि श्मशान घाट पर कारा पंचायत की प्राथमिक कृषि सहकारी सोसायटी के अध्यक्ष रमेश दुबे का दाह संस्कार चल रहा था, उसी बीच मूसलाधार बारिश होने लगी। दुबे के दाह संस्कार के मौके पर लोग एकत्र हुए थे।
उन्होंने कहा कि कुल 21 घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चार व्यक्तियों की मौत हो गयी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story