सृजन घोटाले को लेकर लालू ने शेयर की नीतीश की तस्वीर, पूछे सवाल
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने सृजन घोटाले को लेकर कहा कि ये घोटाल व्यापम जैसा ही है।

बिहार में सृजन घोटाले को लेकर हर दिन नए नए खुलासे और कानूनी कार्रवाई हो रही है। अब आरजेडी पार्टी के मुख्या लालू यादव ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर सृजन घोटाले को लेकर एक तस्वीर शेयर की है।
लालू ने ट्विटर पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें नीतीश कुमार के साथ सृजन घोटाले की आरोपी मनोरमा देवी उनके साथ है। इस तस्वीर को शेयर करते वक्त खुद लालू ने नीतीश से कई सवाल पूछे हैं।
Manorama Devi founder of Srijan NGO was very close to Nitish Kumar. Even Nitish praised, encouraged & rewarded her. #SrijanExposesNitish pic.twitter.com/Sc6x2SyI3H
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 25, 2017
लालू ने लिखा है कि सृजन की सृजनकर्ता मनोरमा देवी नीतीश कुमार की चहेती थीं, इसीलिए नीतीश कुमार उनके ज्यादा करीब थे और उन्हें नमन करते थे और उन्हें पुरस्कार भी देते थे।
ये भी पढ़ें - सृजन घोटाला: नीतीश और मोदी के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष
सृजन घोटाले पर नीतीश कुमार और सुशील मोदी को लेकर कई सवालिया निशान साधे हैं। लालू ने आगे कहा कि सृजन घोटाला बिहार का व्यापम है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App