लालू-नीतीश की दोस्ती में दरार, कभी भी टूट सकता है गठबंधन
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लेकर राजद और जेडीयू में लगातार दूरियां बढ़ती ही जा रही है।

बिहार के महागठबंधन में जारी तनाव के बीच राष्ट्रीय जनता के सुप्रीमो लालू यादव ने साफ कर दिया है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।
इसे भी पढ़ेंः- जेडीयू ने लालू परिवार को दी चेतावनी, कहा- 80 सीटों का घमंड ना करे
लालू यादव ने शुक्रवार की रात पत्रकारों से बात करते हुए साफ किया कि तेजस्वी के इस्तीफे का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि हम अपनी तरफ से महागठबंधन में कोई आंच नहीं आने देंगे। लेकिन किसी और को कुछ करना है तो वह करें।
Tejashwi will not resign: Lalu Yadav
— ANI Digital (@ani_digital) July 14, 2017
Read @ANI_news story |https://t.co/vZWp2znJ1q pic.twitter.com/HGfcsLm9hL
उन्होंने कहा कि सीबीआई के द्वारा केस दर्ज कर लेने से कोई क्यूं अपने पद से इस्तीफा देगा, अभी तो आरोप सिद्ध भी नहीं हुए हैं।
इसे भी पढ़ेंः- तेजस्वी के सुरक्षाकर्मियों ने की पत्रकारों की धुनाई, वीडियो वायरल
बता दें कि बिहार की सियासत में मचे घमासान के बीच लालू यादव ने सीबीआई की विशेष अदालत से एक दिन की छुट्ठी लेकर 13 जुलाई को पटना पहुंचे थे।
ANI EXCLUSIVE: RJD koi space nahi degi BJP,RSS ko yahan pair rakhne ke liye. Saara khel gathbandhan todne ke liye ho rha hai,says Lalu Yadav pic.twitter.com/5gBN600Qlp
— ANI (@ANI_news) July 14, 2017
यहां अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री आशोक चौधरी से गठबंधन को लेकर बात किए।
नहीं हुई सोनिया से बात
FIR is not sufficient reason for the resignation: Lalu Prasad Yadav on Tejashwi Yadav pic.twitter.com/oAJ0mlq4Jj
— ANI (@ANI_news) July 14, 2017
बिहार की राजनीति में मचे भूचाल को शांत करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फोन पर हुई बात को लेकर लालू यादव ने कहा कि सोनिया से मेरी कोई बात नहीं हुई है, हां अगर सीएम नीतीश कुमार से बात हुई होगी तो मैं यह बात नहीं जानता।
Vidhaan mandal ne nirnay le liya hai ki Tejashwi Yadav ke isteefe ka sawal hi nahi hai: Lalu Prasad Yadav pic.twitter.com/cpYcpDtNC5
— ANI (@ANI_news) July 14, 2017
इसे भी पढ़ेंः- तेजस्वी का BJP पर हमला, कहा- पिछड़े परिवार से होने की वजह से मेरे खिलाफ साजिश रचा जा रा है
News being run that Sonia ji talked to Lalu and Nitish ji, had no talks with Sonia ji: Lalu Prasad Yadav pic.twitter.com/QOw8Ced9pg
— ANI (@ANI_news) July 14, 2017
गौरतलब है कि भ्रष्टचार के मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के फंसने के बाद जेडीयू डिप्टी सीएम से सफाई की मांग कर रही है। जेडीयू ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टचार के मामले पार्टी किसी से भी कोई समझौता नहीं करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App