जेल में लालू के लिए राबड़ी भेज रही ये स्पेशल खाना
चारा घोटाले में जेल में बंद लालू को राबड़ी भेज रही ये स्पेशल खाना

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 Dec 2017 5:20 PM GMT Last Updated On: 28 Dec 2017 5:20 PM GMT
बिहार में आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद रांची की जेल में बंद है। लालू को जेल में वीआईपी सुविधाएं दी जा रही है।
लेकिन लालू को जेल खाना बनाने का सामान भी उपलब्ध कराया गाया है। जेल में बंद लालू के परिवार को उनकी सेहत की अधिक चिंता है। लालू की पत्नी राबड़ी देवी घर का खाना जेल में बंद अपने पति को पहुंचा रही हैं। ताकि उनकी सेहत बरकरार रहे।
जेल में लालू ऐसे बीता रहे हैं वक्त
जेल में बंद लालू को अक्सर खाली समय में किताबे पढ़ते हुए देखा जाता है। मिली जानकारी के मुताबित लालू को अन्य किताबों के साथ पढ़ने के लिए गीती भी दी गई है। खबर मिली है कि लालू जेल मेें डायरी लिखने में मशगूल है।
चारा घोटाले के इस मामले में कुल 22 लोगों को आरोपी बनाया गया था। विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने 950 करोड़ रुपए के चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से 89 लाख, 27 हजार रुपए की अवैध निकासी के मुकदमे में यह फैसला सुनाया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लालू यादव खुद ही खाना बनाते हैं और अन्य कैदियों के साथ दरबार भी लगाते हैं। जेल में बंद कई नेता राजद सुप्रीमो से राजनीति के गुर सीख रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story