"चूहे बिहार में बाढ लेकर आए, घड़ियाल ने बांध को थुथुन से तोड़ दिया"
लालू ने नीतीश से पूछा- बांध था या बताशा जो पानी आते ही गल गया।

भागलपुर के कहलगांव में नहर बांध के टूटने पर तंज कसते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि पहले चूहा बिल बनाकर बिहार में बाढ़ ला देते हैं तो क्या अब घड़ियाल ने बांध की दीवार तोड़ दी है।
बक़ौल नीतीश सरकार पहले चूहे बिहार में बाढ लेकर आए तो क्या अब 828 करोड़ का बाँध घड़ियाल ने थुथुन से तोड़ दिया है?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 20, 2017
उन्होंने यह तंज जल संसाधन मंत्री ललन सिंह पर कसा है। लालू ने कहा, ये लोग बताशे की तरह नहर बांध बनाए जो थोड़ा ही हिलने से टूट गया। उन्होंने बांध टूटने को भागलपुर में सृजन के बाद राज्य सरकार का एक नया घोटाला करार दिया है।
828 करोड़ का नीतीश का बांध था या बताशा जो पानी आते ही गल गया।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 20, 2017
राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए लालू प्रसाद ने कहा है कि पिछली बार बांध को चूहों ने तोड़ा था। इसबार घड़ियाल पर इल्जाम लगाया जाएगा।
लालू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भड़ास निकालते हुए कहा कि घोटाले के आरोपों से खुद को बेदाग रखने के लिए राज्य सरकार को हर बार कोई न कोई बहाना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App