सीएम नीतीश ने महागठबंधन पर उठाया सवाल, भड़के लालू बोले- पलटू दग़ाबाज़ों को शर्म भी नहीं आती
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्विटर के जरिए सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्विटर के जरिए सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है।
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि महागठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। इस पर लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जो आदमी महागठबंधन के वोट से कुर्सी पर बैठा है।
जिसने दिनदहाड़े जनादेश की डकैती एवं 11 करोड़ बिहारियों के जनादेश का अपमान किया है वह किस ज़ुबान से महागठबंधन का भविष्य बता रहा है। ऐसे पलटू दग़ाबाज़ों को शर्म भी नहीं आती।
महागठबंधन का कोई भविष्य नहीं: नीतीश कुमार
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 9, 2019
जो आदमी महागठबंधन के वोट से कुर्सी पर बैठा है। जिसने दिनदहाड़े जनादेश की डकैती एवं 11 करोड़ बिहारियों के जनादेश का अपमान किया है वह किस ज़ुबान से महागठबंधन का भविष्य बता रहा है। ऐसे पलटू दग़ाबाज़ों को शर्म भी नहीं आती।
बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बीते सोमवार को बिहार में महागठबंधन के भविष्य पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए की जीत तय है और नरेंद्र मोदी फिर देश के पीएम बनेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App