मैंने मुलायम के कहने पर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया: लालू यादव
लालू प्रसाद यादव ने रैली में कहा कि मैंने नीतीश कुमार जैसा दल बदलने वाला नेता नहीं देखा।

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में राजद की 'देश बचाओ-भाजपा भगाओ रैली' शुरू हो चुकी है। हालांकि मायावती से लेकर कई बड़े विपक्षी नेता इसमें शामिल नहीं हुए हैं। बिहार में महागठबंधन सरकार के बिखरने और राजद के सत्ता से बेदखल होने के बाद पूरे देश की नजरें इस रैली पर टिकी हुई है। पढ़िए, इस रैली की हर अपडेट...
4:56PM | गोरखपुर में हुए हादसे पर भी बोले लालू प्रसाद यादव, कहा, ऑक्सीजन के अभाव में हमारे बच्चों ने दम तोड़ दिया। |
4:54PM | मैंने नीतीश कुमार जैसा दल बदलने वाला नेता नहीं देखा: लालू प्रसाद यादव |
4:52PM | धोखा नीतीश कुमार ने दिया। इनकी सांठगांठ पहले से चल रही थी: लालू प्रसाद यादव |
4:38PM | बिहार NDA के नेता सारे मेरे प्रॉडक्ट हैं: लालू प्रसाद यादव |
4:36PM | मैंने 2014 चुनाव के बाद ही कहा था कि देश टूटेगा लेकिन लोग मजाक बनाते थे: लालू प्रसाद यादव |
4:35PM | सांप्रदायिक ताकतों को दिल्ली की गद्दी से उतारना है: लालू प्रसाद यादव |
4:34PM | 2019 के चुनाव में एकजुट होकर बीजेपी को दिखाना है: राबड़ी देवी |
4:32PM | अगर नीतीश में हिम्मत है तो वह अकेले चुनाव लड़ कर दिखा दें: राबड़ी देवी |
4:31PM | नीतीश कुमार ने आज तक अकेले चुनाव नहीं लड़ा है: राबड़ी देवी |
4:31PM | तेजप्रताप और तेजस्वी यादव पर झूठे केस करवाए गए:राबड़ी देवी |
4:15PM | बीजेपी देश को तोड़ने का काम कर रही है:राबड़ी देवी |
4:13PM | सब लोग अपने पैसे से इस रैली में आए हैं न कि पार्टी ने उन पर पैसे खर्च किए हैं :राबड़ी देवी |
4:12PM | ममता बनर्जी ने भारत के सभी धर्मों की एकता को हिंदुस्तान की परंपरा कहा। |
4:10PM | सब रहेगा लेकिन बीजेपी नहीं रहेगी: ममता बनर्जी |
4:10PM | सारी पार्टियां लालू जी के साथ हैं: ममता बनर्जी |
4:08PM | हमारे देश के दलितों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है: ममता बनर्जी |
4:06PM | लालू की बात पर पूरे तरीके से भरोसा किया जा सकता है: ममता बनर्जी |
4:06PM | जो धोखा देता है भगवान उसे धोखा देता है, जनता उसे धोखा देती है: ममता बनर्जी |
4:02PM | अच्छे दिन के नाम पर 3 साल बीत गए: ममता बनर्जी |
4:01PM | बिहार के बाढ़ पीड़ितों के साथ हैं हम : ममता बनर्जी |
4:01PM | नीतीश कुमार एक 28 साल के नौजवान से डर गए: तेजप्रताप यादव |
3:52PM | कहीं न कहीं बिहार की इस रैली को भगवान कृष्ण भी देख रहे हैं: तेजप्रताप यादव |
3:47PM | रैली में शरद यादव ने लगाए इंकलाब के नारे। |
3:46PM | जुमलों से देश नहीं चलेगा, बोली सच्ची चाहिए: शरद यादव |
3:43PM | जो लोगों ने बिहार में गठबंधन तोड़ा है, उनसे कहता हूं, यहां तोड़ लो, देश में गठबंधन बनेगा: शरद यादव |
3:41PM | जब राजनीति और धर्म एक की जाती है तो ईराक बन जाता है, पाकिस्तान बन जाता है: शरद यादव |
3:40PM | शरद यादव यहां से ऐलान करता है कि हिंदुस्तान में गठबंधन बनेगा: शरद यादव |
3:35PM | लोकशाही में संविधान की धज्जियां उड़ जाएंगी अगर वचन की कीमत नहीं होगी: शरद यादव |
3:34PM | जो लोग सोचते थे कि उनके विजय रथ को कोई रोक नहीं सकता, बिहार की जनता ने उस रथ को खींचकर रोका : शरद यादव |
3:34PM | हमारी जिंदगी का ऐसा दौर है कि छाया भी बगावत कर दे: शरद यादव |
3:29PM | अस्पताल में बच्चों की जा रही है जान: सोनिया गांधी |
3:28PM | 3 साल में कितनों को रोजगार दिया, लाखों का रोजगार छीना: सोनिया गांधी |
3:28PM | सत्ता में बैठे लोग समझते हैं कि जनता मूर्ख बनी रहे: सोनिया गांधी |
3:27PM | सोनिया गांधी ने रैली में रिकॉर्डेड मेसेज के जरिए भेजा अपना संदेश। |
3:27PM | सबसे कम उम्र के नेता के रूप में मैंने तेजस्वी यादव को देखा है: डीसी, सिरसा |
3:26PM | गोरखपुर हादसे पर उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा गुलाम नबी आजाद ने। |
3:13PM | गुलाम नबी आजाद ने बीजेपी को गोरखपुर में मारे गए बच्चों का कातिल बताया। |
3:09PM | किसानों को एमएसपी के नाम पर धोखा दिया: गुलाम नबी आजाद |
3:07PM | नीतीश ने 11 करोड़ जनता का भरोसा तोड़ बीजेपी को बेच दिया: गुलाम नबी आजाद |
3:06PM | पीएम मोदी का मंत्रीमडल यहां(बिहार) में रहा, पैसे का कोई हिसाब नहीं: गुलाम नबी आजाद |
3:03PM | यह देश में पहली जनसभा जहां दिल्ली के बाद 16-17 राष्ट्रीय दलों के नेता मौजूद हैं: गुलाम नबी आजाद |
3:02PM | सरकार बनने के बाद इन लोगों ने दलितों पर अत्याचार किए गए: हेमंत सोरेन |
3:02PM | बीजेपी को कहीं बहुमत नहीं मिला, किसी और को मिला, सरकार बना ली बीजेपी ने : हेमंत सोरेन |
2:54PM | बिहार कई परेशानियों से गुजर रहा है :हेमंत सोरेन |
2:54PM | अगर रथ रोक सकती है, तो बीजेपी को भी रोक सकती है बिहार की धरती: अखिलेश यादव |
2:31PM | अखिलेश ने नीतीश पर कसा तंज, कहा 'डीएनए वाला चाचा'। |
2:28PM | ये अच्छे दिन वाले लोग किसानों और गरीबों को पीछे करने वाले लोग हैं: अखिलेश यादव |
2:17PM | बीजेपी डिजिटल पार्टी है, गूगल से यह जनसमूह देख रहे होंगे तो घबरा गए होंगे: अखिलेश यादव |
2:16PM | जो गंगाजमुनी तहजीब के खिलाफ काम करता है, वह देशद्रोही है। आप देशद्रोही हो सकते हो, हम नहीं हो सकते : जयंत चौधरी |
2:04PM | यह महारैली नहीं, रेला है। आज सारे कीर्तिमान ध्वस्त हो गए हैं : जयंत चौधरी, आरजेडी नेता |
1:51PM | जब तक नीतीश कुमार, सुशील मोदी इस्तीफा नहीं देते, तब तक हम 'सृजनों के दुर्जनों का विसर्जन' यात्रा निकालेंगे: तेजस्वी यादव |
1:50PM | हमको जनता का मोह है, हमने विकास किया, उन्होंने हमको फंसाया: तेजस्वी यादव |
1:49PM | पता नहीं चाचा (नीतीश) को कौन सी फाइल का डर था जो महागठबंधन छोड़कर चले गए: तेजस्वी |
1:48PM | 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी नहीं', 'बर्बर मोदी, गड़बड़ मोदी' :तेजस्वी यादव |
1:22PM | असली जेडीयू हमारे चाचा, शरद यादव, को डराया कि रैली में गए तो निष्कासित कर देंगे: तेजस्वी यादव |
1:22PM | तेजस्वी यादव ने मंच से अखिलेश को बड़ा भाई, नीतीश कुमार को चाचा कहा। |
1:19PM | झारखंड में सब लूट रही है बीजेपी सरकार, अब किसानों की जमीन लूट रही है: बाबूलाल मरांडी |
1:19PM | आप कौन से भगवान की पूजा करेंगे यह वे तय करेंगे: बाबूलाल मरांडी, JVM |
1:18PM | देश संकट के दौर से गुजर रहा है: बाबूलाल मरांडी, JVM |
1:18PM | देश संकट के दौर से गुजर रहा है: बाबूलाल मरांडी, JVM |
1:17PM | किसानों के साथ विश्वासघात हुआ है, उनपर गोलियां चलाई गईं: रघुवंश सिंह |
1:13PM | जनता के साथ विश्वासघात हुआ, नीतीश-बीजेपी की सरकार अनैतिक: रघुवंश सिंह |
1:12PM | लालू यादव के घर पर छापा, तेजस्वी के खिलाफ एफआईआर प्रायोजित: शिवानंनद तिवारी |
1:11PM | जिन गरीबों, पिछड़ों के वोट लेकर नीतीश नेता बने, उनको धोखा दिया :शिवानंद तिवारी |
1:10PM | लालू प्रसाद यादव जननायक नेता :कांति सिंह, आरजेडी नेता |
12:41PM | गांधी मैदान में जब भी कोई उद्घोष हुआ है, उसकी गूंज पूरे देश में पहुंची है: अब्दुल बारी सिद्दीकी |
12:36PM | मायावती की गैर-मौजूदगी पर बोले गुलाम नबी आजाद, 'इतनी सारे दल हैं, कोई न कोई छूट ही जाता है।' |
12:28PM | लालू प्रसाद के आग्रह पर मिट्टी लेकर पहुंचे हैं कार्यकर्ता |
12:26PM | रैली में मंच पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलाश यादव |
12:12PM | जदयू के बागी शरद यादव भी मंच पहुंचे, लालू यादव ने उन्हें गले लगा कर रैली में स्वागत किया |
12:09PM | मंच पर लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी, तेजप्रताप और मीसा भारती समेत राजद के अहम नेता पहुंच गये है। |
12:08PM | मंच से घोषणा कर बताया गया, 11 बजे से 3 बजे तक चलेगी रैली |
11:51AM | गांधी मैदान के लिए अपने आवास से निकले लालू, राबड़ी और तेजप्रताप-तेजस्वी |
11:49AM | राजद की रैली से पहले लालू यादव ने दावा करते हुए कहा, इस बारे रैली के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे |
11:49AM | सुरक्षा इंतजाम को धत्ता बताते हुए बैरेकेडिंग तोड़ लालू के आवास के तरफ निकले कार्यकर्ताओं की भीड़ |
11:47AM | राजद कार्यकर्ताओं ने स्टेनगन से की फायरिंग, पटना स्थित इनकम टैक्स और बेली रोड पर मचाया उत्पात। |
11:47AM | जिन बड़े नेताओं के रैली में शामिल होने की सूचना मिली है उसमें शरद यादव (जदयू), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस), अखिलेश यादव (सपा), गुलाम नबी आजाद (कांग्रेस), सीपी जोशी (कांग्रेस), तारिक अनवर(एनसीपी), चौधरी जयंत सिंह (आरएलडी), सुधाकर रेड्डी (सीपीआइ), डी राजा (सीपीआइ), बाबू लाल मरांड़ी (जेबीएम), टीकेएस एलेनगोवन (डीएमके), के जोशमणि (के कांग्रेस), हेमंत सोरेन (जेएमएम), एनके प्रेमचंद्रन (आरएसपी), बदरूद्दीन अजमल (एआइयूडीएफ), जगमीत सिंह बरार(टीएमसी), किरणमय नंदा (सपा), अली मुहम्मद सागर (एनसी), अली अनवर(जेडीयू), बी हनुमंत राव (कांग्रेस) और डा दानिश अली (जेडीएस) शामिल हैं। |
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App