नीतीश मंत्रिमंडल: इन 27 विधायकों को मिली कैबिनेट में जगह
बिहार कैबिनेट में अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं, 27 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 July 2017 5:34 PM GMT
बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। नीतीश के मंत्रिमंडल में 27 मंत्री शामिल हुए हैं। बिहार के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई। गुरूवार को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर आज 3 बजे बैठक हुई । बैठक में सीएम के अलावा डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
Patna: Bihar CM Nitish Kumar and Union Minister Ram Vilas Paswan at oath-taking ceremony of Bihar Cabinet ministers at Raj Bhawan pic.twitter.com/zsVdM2FSTM
— ANI (@ANI_news) July 29, 2017
ये हैं नीतीश के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री-
नीतीश कैबिनेट में शामिल जेडीयू विधायक
1 बीजेंद्र प्रसाद यादव
2 राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
3 श्रवण कुमार
4 जय कुमार सिंह
5 कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा
6 महेश्वर हजारी
7 शैलेश कुमार
8 संतोष कुमार निराला
9 खुर्शीद उर्फ फिरोज़ अहमद
10 मदन सहनी
11 कपिलदेव कामत
12 दिनेश चंद्र यादव
13 रमेश ॠषिदेव
एनडिए
1 सुशील मोदी
2 नंदकिशोर यादव
3 प्रेम कुमार
4 मंगल पांडे
5 विनोद नारायण झा
6 राम नारायण मंडल
7 सुरेश शर्मा
8 प्रमोद कुमार
9 विजय कुमार सिन्हा
10 राणा रंधीर सिंह
11 विनोद कुशवाहा
12 कृष्ण कुमार ॠषि
13 बृजकिशोर बिंद
इसके अलावा रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी पशुपति पासवान को भी बिहार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। कैबिनेट विस्तार के बाद शाम 7.30 बजे नए मंत्रिमंडल की बैठक होगी। गौरतलब है कि बिहार कैबिनेट में अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं 27 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है।
#WATCH Oath-taking ceremony of Bihar ministers at Raj Bhawan in Patna https://t.co/uUFNU27ECD
— ANI (@ANI_news) July 29, 2017
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story