Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कांग्रेस कार्यकर्ता पोलिंग बूथ लूटते थे, मेरे और मेरे पिता के लिए भी लूटे गए: कांग्रेस नेता

कांग्रेस पार्टी में शामिल होते ही सांसद कीर्ति आजाद अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। बिहार के दरभंगा में स्वागत कार्यक्रम के दौरान पोलिंग बूथ लूट को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

कांग्रेस कार्यकर्ता पोलिंग बूथ लूटते थे, मेरे और मेरे पिता के लिए भी लूटे गए: कांग्रेस नेता
X

कांग्रेस पार्टी में शामिल होते ही सांसद कीर्ति आजाद अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। बिहार के दरभंगा में स्वागत कार्यक्रम के दौरान पोलिंग बूथ लूट को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

कीर्ति आजाद ने कहा कि पहले पोलिंग बूथ लूट होती थी। कांग्रेस कार्यकर्ता नागेंद्र जी (पूर्व कांग्रेस नेता) के लिए पोलिंग बूथ लूटते थे। उन्होंने आगे कहा कि साल 1999 में मेरे पिता जी के लिए भी पोलिंग बूथ लूट गए थे और मेरे लिए भी। उस समय ईवीएम मशीन नहीं थी।

कीर्ति आजाद अपने इस बयान के बाद सवालों के घेरे में घिर गए। हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया।

बूथ लूटने से मेरा मतलब बूथ मैनेज करना था। कीर्ति आजाद कहा कहना है कि उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने और कांग्रेस को मोटिवेट करने के लिए सिर्फ बोला था। जिसका मतलब लोगों ने नहीं समझा और मेरे बयान का गलत मृतलब निकाला।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story