गौरी लंकेश के बाद बिहार में पत्रकार को मारी गोली, एक गिरफ्तार
कर्नाटक में हाल ही में पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Sep 2017 9:55 PM GMT
अरवल जिले में जदयू विधायक के पीए के बेटे पत्रकार पंकज मिश्रा को गोली मारी, हालत गंभीर बनी हुई है।
अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र के सोनभद्र मठिया गांव स्थित बबूरी अहरा के समीप गुरूवार की दोपहर में जदयू विधायक सत्यदेव कुशवाहा के पीए अनंत वर्मा के पुत्र कुंदन तथा भतीजे अंबिका वर्मा ने मिलकर हिन्दी दैनिक के एक पत्रकार पंकज मिश्रा को गोली मार दी।
इसे भी पढ़े:- बिहार कांग्रेस में फूट, पार्टी जल्द टूट सकती है दो धडों में
इतना ही नहीं घायल अवस्था में उसके पास से एक लाख रुपये तथा लैपटॉप भी लूट लिए। पंकज की हालत गंभीर बनी हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story