थोड़ी भी शर्म बची हो तो शरद यादव राज्यसभा MP का पद छोड़ें: JDU
शरद यादव जनता के बीच कह रहें है कि 2015 का जनादेश महागठबंधन को मिला था।

जेडीयू ने शरद यादव के ऊपर अब तक का सबसे बड़ा हमला करते हुए कहा है कि अगर उनमें थोड़ी सी भी शर्म बाकी है तो राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफ दें।
पार्टी प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा है कि जिसे शरद यादव सरकारी जनता दल कह रहे हैं उसी जनता दल यू के 71 सांसदों ने उन्हें राज्यसभा भेजा है, इसलिए उन्हें राज्यसभा के सांसद पद से खुद इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शरद यादव जनता के बीच कह रहें है कि 2015 का जनादेश महागठबंधन को मिला था सही बात है, लेकिन जनादेश भ्रष्ट्राचार होने के लिए जनता ने नहीं दिया था।
बिहार में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद से ही जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव पार्टी के खिलाफ बागवत पर उतर आए हैं। यादव बिहार की जनता का मन टटोलने के लिए 3 दिवसीय दौरे पर हैं।
गौरतलब है कि शरद यादव कई जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार की जनता दल यू सरकारी दल है जबकि उनका जनता दल यू आम लोगों का है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App