शरद यादव गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीट, बचाने के लिए करना होगा ''मुंह बंद''
जेडीयू राज्यसभा का नया नेता चुनने पर विचार किया जा रहा है।

बिहार में महागठबंधन से अलग होकर जेडीयू-बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के नीतीश कुमार के फैसले से जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव नाराज चल रहें है।इसलिए शरद यादव को पार्टी बाहर का रास्ता दिखा सकती है। इसके साथ ही उनकी राज्यसभा की कुर्सी भी जाने का खतरा भी बढ़ गया है।
बिहार में शरद यादव के दौरे और कार्यक्रम को पार्टी पहले ही विरोधी गतिविधि बता चुकी है। आपको बता दें कि बुधवार को भी ऐसी खबरें आ रही थी कि शरद यादव की पार्टी से विदाई तय है। ऐसे में अब कोई बड़ा फैसला संभावित है।
इसे भी पढ़े:- नीतीश ने लालू पर साधा निशाना
JD(U) can take disciplinary action against senior party leader #SharadYadav: Sources pic.twitter.com/aRNdYnCGOz
— ANI (@ANI) August 10, 2017
बताया जा रहा है कि राज्य में बीजेपी के साथ सरकार बनाने और महागठबंधन का साथ छोड़ने से शरद यादव सीएम नीतीश कुमार से काफी नाराज चल रहे हैं। फिलहाल राज्यसभा में पार्टी के 10 सांसद हैं।
जेडीयू में राज्यसभा का नया नेता चुनने पर विचार किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ शरद यादव के बिहार दौरे के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें शरद यादव आज से पूरे बिहार का दौरा करने जा रहे हैं।
जिसमें वो अगले तीन दिनों तक सात जिलों में लोगों से बात करेंगे। और इसी दौरान शरद यादव पार्टी कार्यकर्ताओं का मिजाज समझने की कोशिश भी करेंगे। नीतीश के लालू को छोड़कर बीजेपी के साथ हाथ मिलाने के बाद से ही नाराज चल रहे शरद यादव ने अब पूरी तरह बगावती शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़े:- अब नीतीश गांधी जी को धोखा दे रहे हैं: तेजस्वी यादव
सीएम नीतीश कुमार के फैसले के खिलाफ शरद यादव ने अब बिहार के सात जिलों में जनसंवाद यात्रा निकालने की घोषणा कर दी है। दूसरी ओर नीतीश कुमार भी अब किसी तरह का समझौता करने के विचार में नहीं हैं। इसका अंदाजा उस समय लगा जब उन्होंने शरद के करीबी और प्रदेश प्रभारी अरुण श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App