JDU विधायक श्याम बहादुर सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार के लिए कहा..
बिहार विधानसभा में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक श्याम बहादुर सिंह ने इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि वह सिस्टम और नीतीश सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे थे। उन्होंन बीती रात अपना त्याग पत्र प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के उनके आवास पर जाकर दे दिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 Dec 2018 11:21 AM GMT
बिहार विधानसभा में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक श्याम बहादुर सिंह ने इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि वह सिस्टम और नीतीश सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे थे। उन्होंन बीती रात अपना त्याग पत्र प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के उनके आवास पर जाकर दे दिया।
हालांकि वशिष्ठ नारायण सिंह इस समय दिल्ली में हैं जिसकारण उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। श्यामबहादुर सिंह इस्तीफे की वजह सिस्टम में गड़बड़ी को बताया है। उन्होंने कहा कि पंचरूखी में बंद हुई शुगर फैक्ट्री पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है।
जब गरीब लोगों ने इस बात का विरोध किया तो 200 लोगों पर फर्जी मुकदमा कर दिया गया। इसी कारण वह अपना इस्तीफा दे रहे हैं। अटकलें थीं कि शायद श्यामबहादुर किसी अन्य पार्टी में जाना चाहते होंगे। लेकिन उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया।
उन्होंने कहा कि वह मरते दम तक किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे। इस मामले में विधायक ने सीवान जिला प्रशासन पर अत्याचार का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन है, लेकिन कुछ लोग हैं जो अच्छा काम नहीं कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story