Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बिहार: JDU नेता का नीतीश पर हमला, आरक्षण खत्म करने का लगाया आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि चौधरी और रजक अब दलितों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

बिहार: JDU नेता का नीतीश पर हमला, आरक्षण खत्म करने का लगाया आरोप
X

आरक्षण व दलितों के मुद्दे को लेकर जदयू नेता व बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी और श्‍याम रजक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है।

उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की नियत और नीति दोनों ही सही नहीं है और दलित वर्गों के लोगों पर विकास के लिए ध्यान नहीं दे रही है।

चौधरी ने आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के हाथ कलम और कागज के साथ पावर भी होती है वो अपनी आवाज दलित वर्गों के साथ उठाएगे।

यह भी पढ़ें- 2019 लोकसभा चुनाव में बिहार की इस सीट से मैदान में उतरेंगे कन्हैया कुमार

इस मुद्दे पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि चौधरी और रजक अब दलितों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

मांझी ने आरोप लगाया कि ये दोनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीब थे तब उन्होंने दलितों को लेकर कुछ भी नहीं किया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story