Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

जेडीयू नेता के बेटे पर युवती ने लगाया आरोप, शादी का झांसा दे बनाया शारीरिक संबंध

बिहार के औरंगाबाद में JDU नेता के बेटे पर गांव की ही एक लड़की ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

जेडीयू नेता के बेटे पर युवती ने लगाया आरोप, शादी का झांसा दे बनाया शारीरिक संबंध
X

बिहार के औरंगाबाद में JDU नेता और पूर्व प्रवक्ता जितेंद्र सिंह के बेटे पर गांव की ही एक लड़की ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। नेता के बेटे राहुल कुमार पर आरोप लगाते हुए युवती ने कहा कि पहले तो उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया फिर भगाकर पुणे ले गया और टार्चर करने लगा।

लड़की का कहना कि जब मैने राहुल को शादी के लिए बोला तो वह टालता रहा और मेरे गर्भवती होने का पता लगने पर उसने मुझे घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता ने सुसाइड की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद पुलिसवालों ने उसकी जान बचा ली।

पुलिस ने घटना की जानकारी लड़की के घरवालों को दी और उसे परिवार को सौंप दिया। इसके बाद अपने घर बिहार पहुंची पीड़िता ने परिजनों की मदद से राहुल पर शारीरिक संबंध और शादी का झांसा देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर नेता के बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

महिला थाना अध्यक्ष शकुंतला कुमारी के मुताबिक, लड़की के मेडिकल चेकअप में उसके साथ रोज शारीरिक संबंध बनाने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद जेडीयू नेता के बेटे पर 376 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। तो वहीं इस मामले पर जेडीयू नेता का कहना है कि हमारे बेटे के साथ हमें बदनाम करने की ये एक साजिश है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story