लालू की 10 बेनामी संपत्तियां जब्त, राबड़ी और बच्चों पर भी गिरी गाज!
बेनामी एक्ट के अनुसार इनकम टैक्स विभाग को 90 दिन के अन्दर स्पष्टीकरण देना होता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Jun 2017 6:14 PM GMT
राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव बेनामी संपत्ति मामले में परिवार समेत फंसते नजर आ रहे हैं। इनकम टैक्स विभाग ने लालू परिवार की 10 संपत्तियां जब्त की हैं।
इसके अलावा तेजस्वी यादव और लालू की बेटी मीसा भारती भी बेनामी संपत्ति मामले में केस दर्ज किया गया है। बेनामी संपत्ति मामले में इनकम टैक्स विभाग ने लालू की पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
सूत्रों के अनुसार इनकम टैक्स विभाग ने फौरी तौर पर वो सारी बेनामी संपत्ति जब्त कर ली है जिसके तार लालू यादव के परिवारीजन या बच्चों से जुड़े हुए हैं।
इनकम टैक्स विभाग ने लालू की पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेष, बेटी रागिनी और बेटी चंदा की संपत्ति और जब्त की है।
उल्लेखनीय है कि इनकम टैक्स विभाग ने इससे पहले लालू परिवार की करीब 50 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। बेनामी एक्ट के अनुसार इनकम टैक्स विभाग को 90 दिन का समय स्पष्टीकरण देने के लिए देना होता है। और अगर आरोपी पक्ष इसमें असफल रहता है तो जब्ती और कुर्की की कार्रवाई की जाती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story