मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस के बाद कांग्रेस का बड़ा कदम, बिहार की एक लाख लड़कियों को देगी सुरक्षा
बिहार के कई बालिका गृहों में बच्चियों के कथित यौन शोषण और महिलाओं पर अत्याचार की हालिया घटनाओं को देखते हुए कांग्रेस अगले कुछ महीनों के भीतर राज्य की एक लाख लड़कियों को विशेष सुरक्षा ऐप और मिर्च स्प्रे से लैस करेगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 Aug 2018 11:55 AM GMT Last Updated On: 29 Aug 2018 11:55 AM GMT
बिहार के कई बालिका गृहों में बच्चियों के कथित यौन शोषण और महिलाओं पर अत्याचार की हालिया घटनाओं को देखते हुए कांग्रेस अगले कुछ महीनों के भीतर राज्य की एक लाख लड़कियों को विशेष सुरक्षा ऐप और मिर्च स्प्रे से लैस करेगी। पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर 20 अगस्त से इस विशेष 'इंदिरा शक्ति ऐप' की शुरुआत की। उसका कहना है कि महिला सुरक्षा के लिए ऐप की सुविधा देने और मिर्च स्प्रे के वितरण का उसका मकसद राजनीतिक नहीं है, हालांकि विरोधी दलों ने इसे राजनीतिक कदम बताया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव-प्रभारी (बिहार) राजेश लिलौठिया का कहना है कि आने वाले तीन-चार महीने के भीतर पार्टी ने, महिला कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के जरिये एक लाख लड़कियों के मोबाइल फोन में यह ऐप डाउनलोड करवाने और उनको मिर्च स्प्रे देने का लक्ष्य रखा गया है।
बिहार के हर घर तक पहुंचाएंगे
उन्होंने कहा, 'हम अपने हर जिला प्रभारी को यह जिम्मेदारी दे रहे हैं कि वह इसे प्रखंड और गांव के स्तर पर ले जाये। फिलहाल हमने एक लाख लड़कियों तक यह सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है लेकिन भविष्य में इसे बिहार के हर घर तक ले जाएंगे।'
चार लोगों के नंबर होंगे फीड
कांग्रेस द्वारा तैयार इस सुरक्षा ऐप को डाउनलोड करते समय लड़की को अपने परिवार या निकट संबंधियों-दोस्तों में से किन्हीं चार लोगों के नम्बर फीड करने होंगे। मुश्किल के समय लड़की ऐप का बटन क्लिक करेगी तो इन चारों नंबरों पर इसकी जानकारी और लड़की की लोकेशन पहुंच जाएगी। कांग्रेस ने कहा, 'बिहार में बालिका गृहों की हालत बहुत खराब है। हमारी कोशिश होगी कि इनमें भी ऐप की यह सुविधा और मिर्च स्प्रे पहुंचाया जाए।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story