बिहार में बंदरों का आतंक, लोगों ने शुरू किया ''अनोखा सत्याग्रह''
1917 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजो को देश से भगाने के लिए बिहार के चम्पारण से ही सत्याग्रह की शुरुआत की थी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 May 2017 4:40 PM GMT
बिहार में बंदर के आतंक से त्रस्त लोगों के आजादी के 71 साल बाद एक बार फिर से सत्याग्रह की शुरुआत की है। ये महज एक संयोग ही कहा जाएगा कि 1917 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजो को देश से भगाने के लिए बिहार के चम्पारण से ही सत्याग्रह की शुरुआत की थी।
जनता ने बंदरों को भगाने के लिए ये सत्याग्रह बिहार के जहानाबाद में छेड़ा है जहां सारा शहर बंदरों के आतंक से त्रस्त है। लोग ये सत्याग्रह बंदर को पकड़ने के लिए कर रहे हैं।
बंदर का ये आतंक पिछले 5-6 महीने सबिहार के जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास फैला है जहां ट्रेन यात्रियों को वहां जाने से पहले सौ दफा सोचना पड़ता है।
लोगों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए कई बार जिला प्रशासन को पत्र लिखा है, वन विभाग को भी आवेदन किया गया है, लेकिन अब तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story