UP की तर्ज पर बिहार में लटकेगा अवैध बूचड़खानों पर ताला
बिहार में केवल 2 बूचड़खाने ही ऐसे हैं जो वैध हैं।

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में बूचडखानों पर लगाम लगाने के बाद अब बिहार की सरकार भी इस तरफ प्रभावी कदम बढ़ाने का प्लान बना रही है।
इसे भी पढ़ें: डोकलाम: भारत के खिलाफ नेपाल को हथियार बनाएगा चीन!
सरकार की मंशा से बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मीडिया को अवगत कराया। मीडिया से बातचीत में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पशुपति कुमार ने बताया कि उन्होंने सचिव से 1 सप्ताह के अंदर बिहार के सभी बूचड़खानों की जानकारी देने को कहा है।
इसे भी पढ़ें: सोती पत्नी पर पति ने फेंका तेजाब, FB से मिले 16 लाख रुपये
ये रिपोर्ट आने के बाद ही बिहार सरकार इस पर कोई कानूनन कारवाई कर पाएगी। यदि ऐसा होता है तो इतना तो तय है कि बिहार के करीब 140 बूचड़खानों पर लगाम लग जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में केवल 2 बूचड़खाने ही ऐसे हैं जो वैध हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App