बिहार : चमकी बुखार के साथ अब आंधी और बारिश ने मचाया कहर, 9 लोगों की गई जान
बिहार के कई जिलों में बुधवार को आंधी व बारिश ने कहर बरपा दिया जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए मौसम ने राहत जरूर दी लेकिन तेज आंधी व बारिश से कुछ घरों में मातम पसर गया।

बिहार के कई जिलों में बुधवार को आंधी व बारिश ने कहर बरपा दिया जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए मौसम ने राहत जरूर दी लेकिन तेज आंधी व बारिश से कुछ घरों में मातम पसर गया। देश के कई राज्यों में अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश व आंधी ने दस्तक दी।
तेज आंधी व बारिश में लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ी। कहीं दीवार गिरा तो कहीं पोल वहीं इस आफत में कई लोगों को जान भी गंवानी पड़ी। मनेर में दीवार गिर जानें से चार लोग दबकर मर गए। इन जगहों पर मौसम ने कहर मचाया लेकिन अन्य जगहों पर लोगों ने भीषड़ गर्मी के बाद राहत की सांस ली।
वहीं नालंदा जिले के नूरसराय थानाक्षेत्र में प्राकृतिक बिजली गिरने के कारण चार लोगों को जान गवांनी पड़ी। वहीं इस्लामपुर इलाके में एक गेट के गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई। नौबतपुर में कमजोर दीवार के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान प्रभावित क्षेत्र की बिजली गुल रही।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App