बिहार: जीतन राम मांझी HAM अध्यक्ष पद से बर्खास्त, हम का जल्द JDU में होगा विलय
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के विरोधी गुट ने रविवार को पटना में हुए महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी को पद से हटा दिया है। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी को पद से हटाकर गजेंद्र मांझी को नया अध्यक्ष घोषित कर दिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 March 2018 5:06 PM GMT Last Updated On: 18 March 2018 5:06 PM GMT
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के विरोधी गुट ने रविवार को पटना में हुए महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी को पद से हटा दिया है। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी को पद से हटाकर गजेंद्र मांझी को नया अध्यक्ष घोषित कर दिया है।
इसे भी पढ़े- राज्यसभा चुनाव: यूपी में BJP के लिए ये सहयोगी पार्टी खड़ी कर सकती है मुश्किलें
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी ने यह घोषणा कर दी है कि पार्टी का सोमवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में विलय कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि जीतन राम मांझी ने पार्टी की कार्यसमिति से परामर्श किए बिना ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोड़ विपक्षी महागठबंधन के साथ जाने का फैसला किया था।
दो गुटों में विभाजित है हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी दो गुटों में विभाजित हो गई है। जहां, एक गुट मांझी के साथ है वहीं, दूसरे गुट की अगुवाई नरेंद्र सिंह कर रहे हैं। नरेंद्र सिंह की अगुवाई वाले गुट ने रविवार को पटना में महासम्मेलन कर जीतन राम मांझी को अध्यक्ष पद से हटाते हुए पार्टी के जदयू में विलय की घोषणा कर दी है। उसका विपक्षी महागठबंधन से कोई नाता नहीं है।
इसे भी पढ़े- कांग्रेस महाधिवेशन में बोले सिद्धू, कहा- 'अगले साल लालकिले से राहुल भाई फहराएंगे तिरंगा'
जीतन राम मांझी को बताया गद्दार
नरेंद्र सिंह ने महासम्मेलन में कहा कि उन्होंने कभी जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बने रहने देने के लिए नीतीश कुमार का विरोध किया था लेकिन अब उन्हे लगता है कि उनका यह फैसला गलत था।
नरेंद्र सिंह ने जीतनराम मांझी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी से गद्दारी व धोखेबाजी की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story