सनसनीखेजः पत्नी चीखती-चिल्लाती रही, दबंगों ने फंदा लगाकर पति को पेड़ से लटका दिया, मामला दर्ज
बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीते रविवार को एक चालीस वर्षीय किसानों को पहले कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा और फिर उसकी पत्नी के सामने फांसी का फंदा बनाकर उसके गर्दन में डाला और उसे पेड़ पर लटका दिया। किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह मामला परैया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का है। मृतक किसान का नाम सियाशरण यादव बताया जा रहा है। इस घटना पर सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर नागेंद्र सिंह का कहना है कि सियाशरण यादव अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहे थे।
इसी दौरान छह लोगों के एक समूह ने उनपर हमला कर दिया। किसान सियाशरण यादव की पिटाई के बाद इन सभी ने मिलकर उसकी पत्नी के सामने ही उसके गले में फंदा डालकर उसे पेड़ से लटका दिया।
जब यह घटना हो रही थी किसान की पत्नी चीखती-चिल्लाती रही लेकिन आसपास के कोई भी लोग मदद के लिए आगे नहीं आए। बदमाशों ने महिला से भी हाथापाई की और फिर उसके पति के सामने उसे पेड़ पर लटका दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी का अपने पड़ोसियों के साथ कई दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस को शक है कि उसके पड़ोसियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस इस घटना की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से लोग भी गुस्से में हैं। स्थानीय लोग दबंगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App