Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

"प्रभु, कुछ कीजिए नहीं तो टूट जाएगी मेरी शादी"

दूल्हा अपनी शादी को लेकर बड़ा उत्साहित था। लेकिन इसीबीच बारात ले जाने वाली ट्रैन लेट हो गई।

प्रभु, कुछ कीजिए नहीं तो टूट जाएगी मेरी शादी
X

बिहार में ट्रैन लेट होना एक दूल्हे को भारी पड़ गया। इसके लिए दूल्हे ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर के गुहार लगायी और कहा कि अगर देर हुई तो उसकी शादी नहीं हो पाएगी।

हालांकि सुरेश प्रभु ने भी उसकी आवाज सुनी और अधिकारियो ट्रेन को सही समय पर पहुंचाने का आदेश दिया। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ सात फेरे ले पाया।

आपको बता दें कि बिहार से एक बारात ट्रैन द्वारा दिल्ली जा रही थी। दूल्हा अपनी शादी को लेकर बड़ा उत्साहित था। लेकिन इसीबीच बारात ले जाने वाली ट्रैन लेट हो गई।

इधर दुल्हन पक्ष वाले बारात का इंतज़ार कर रहे थे और शादी का मुहूर्त निकला जा रहा था।

ट्रैन में करीब 86 बाराती का आरक्षण 14 मई को आरा से नयी दिल्ली तक स्लीपर क्लास की बोगी एस-5 और एस-6 में करा या गया था।

दिल्ली में शादी का प्रोग्राम शाम छह बजे से शुरू होना था। इसके लिए बारात के लिए ट्रेन 12401 मगध एक्सप्रेस को चुना गया।

इस ट्रैन को आरा रविवार शाम 7:04 बजे निकर कर सोमवार सुबह 11:50 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन ये ट्रेन करीब 3 घंटे लेट चल रही थी और आरा में रात करीब साढ़े 10 बजे पहुंची।

दूल्हे ने इस बात का अंदाजा लगाया कि लेट हुई तो शाम छह बजे के बाद ही दिल्ली पहुंच पाएंगे। ऐसे में दूल्हे को अपनी शादी पर संकट नजर आया।

इसके बाद दूल्हे ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु का दरवाजा खटखटाया और उन्हें ट्विटर पर शिकायत भेजी। दूल्हे ने कहा कि मगध एक्सप्रेस पिछले कई दिनों से छह से 10 घंटे की देरी से नयी दिल्ली पहुंच रही है। और यदि यह ट्रेन आज भी लेट हुई तो बारात दिल्ली नहीं पहुंच पायेगी और शादी नहीं हो पाएगी।

दूल्हे की शिकायत को रेल मंत्रालय ने लखनऊ भेजा फिर लखनऊ से इलाहाबाद और अंत में रेल मंत्री ने दूल्हे की परेशानी को कम करने कोशिश की।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story