Video: ड्रम की नाव में बैठकर दूल्हा दुल्हन हुए विदा, वीडियो हो रहा वायरल
बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अररिया के फारबिसंग में बाढ़ का पानी भरने की वजह से एक परिवार ने ड्रम की नाव बनाकर दूल्हा दुल्हन की विदा किया।

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अररिया के फारबिसंग में बाढ़ का पानी भरने की वजह से एक परिवार ने ड्रम की नाव बनाकर दूल्हा दुल्हन की विदा किया।
एएनआई के मुताबिक, फोर्ब्सगंज के पिपरा में बाढ़ का पानी भरने की वजह से एक परिवार को अपनी बेटी को विदा करने के लिए ड्रम की नाव का सहारा लेने पड़ा, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#WATCH A bride and a groom cross a flooded street in Forbesganj on a makeshift pontoon boat made out of plastic drums. (13.07.19) pic.twitter.com/QA9U1HzCXi
— ANI (@ANI) July 14, 2019
आपदा विभाग ने राज्य के 6 जिलों में बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। वहीं कई इलाकों में सड़क मार्ग बाधित हो रहा है। जहां पुलिया और पुल टूटने से हजारों लोग फंसे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ नेपाल में भी बाढ़ आ चुकी है और वहां कई लोगों की मौत हो चुकी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App