गोपालगंज में पुल के नीचे खेल रहे थे बच्चे, छह बच्चों की हो गई इस तरह मौत
बिहार के गोपालगंज में पुल ढ़ह गया। जिससे उसके नीचे खेल रहे छह बच्चों की मौत हो गई है।

X
बिहार के गोपालगंज में बड़ा हादसा हुआ है। गोपालगंज में पुल सोमवार सुबह अचानक ढह गया है। जिससे मौके पर ही छह बच्चों की मौत हो गई है। पुल कई साल पुराना बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक बच्चे पुल के नीचे खेल रहे थे। इसी दौरान ट्रक के गुजरने से पुल अचानक से ढह गया। जिससे उसके नीचे दबकर बच्चों की मौत हो गई। जिसके बाद राहत कार्य चलाकर बच्चों को निकाला गया। पुलिस का कहना है कि मलबे को हटाकर बच्चों को निकला लिया गया है। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ने जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story