बिहारः कॉलेज जा रही लड़की को गुंडों ने खेत में घेर, फाड़े कपड़े, वीडियो बनाकर किया शेयर
इस वीडियो को देखकर हो सकता है आपका खून खौल जाए।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के किसी गांव से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद आप विचलित हो जाएंगे। वीडियो में एक स्कूल जाती हुई लड़की के साथ बदसलूकी की सारी हदें पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पूरा वीडियो 2 मिनट 14 सेकंड का है और बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो के जरिए लोग सोशल मीडिया पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। तो दूसरी तरफ कुछ का मानना है कि इस तरह का वीडियो नहीं पोस्ट की जानी चाहिए थी। इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि आखिकार ये पूरा वाकया कब का है। हालांकि फेसबुक पर यह वीडियो 10 जुलाई को पोस्ट किया गया है। हमें यह वीडियो एक हिंदी न्यूज पोर्टल से मिला है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग खेत में एक लड़की के साथ बदतमीजी करते हुए उसके कपड़े खींच रहे हैं। उन्हें ऐसा करता देख और भी लड़के आते हैं उस लड़की पर झपटने की कोशिश करते हैं। लड़की रोते हुए इन लोगों के सामने हाथ जोड़ कर माफी मांग रही है।
थोड़ी देर में वहां एक लड़का लड़की को पीटने लगता है। 5-6 की संख्या में ये लड़के लड़की और उसके दोस्त को काफी परेशान करते हैं और मारपीट भी कर रहे हैं। इन्हीं लड़कों में से एक लड़का वीडियो बना रहा है। अब ये वीडियो फेसबुक पर अपलोड हो गया है।
इस बीच हम आपको बता दें कि हरिभूमि.कॉम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
यहां देखिए घटना की पूरी वीडियो
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App