Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बिहार: सुपौल में छेड़छाड़ का विरोध करने वाली गर्ल हॉस्टल की छात्राओं की पिटाई, तेजस्वी ने किया ट्वीट

बिहार में महिलाओं के सुरक्षा की बात करने वाली नीतीश सरकार के राज में एक हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आया है।

बिहार: सुपौल में छेड़छाड़ का विरोध करने वाली गर्ल हॉस्टल की छात्राओं की पिटाई, तेजस्वी ने किया ट्वीट
X
बिहार में महिलाओं के सुरक्षा की बात करने वाली नीतीश सरकार के राज में एक हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आया है। सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय हाई स्कूल के गर्ल हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की जमकर पिटाई की गई है।
बता दें की छात्राओं ने जब मनचलों की छेड़छाड़ का विरोध किया तो उन लोगों ने हॉस्टल के अंदर घुसकर लड़कियों की जमकर पिटाई कर दी। बता दें कि घटना शनिवार शाम की है।
जानकारी के मुताबिक, मनचलों ने पहले तो स्कूल में तोड़फोड़ की फिर उसके बाद एक एक कर 36 से भी ज्यादा छात्राओं की जमकर पिटाई की। इस घटना को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला किया है।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार में सुपौल के त्रिवेणीगंज के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल में घुसकर असामाजिक तत्वों द्वारा हॉस्टल में रहने वाली 34 छात्राओं को बुरे तरीके से मारा-पीटा गया है।
उऩ्होंने आगे लिखा कि बेखौफ गुंडों की मार से घायल सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार नरम है, अपराध चरम पर है। तेजस्वी ने भी कड़ी कार्वाई की मांग की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story