10 साल बड़ी भाभी से कराई 15 साल के देवर की शादी, लड़के ने किया कुछ ऐसा
बिहार के विनोबा नगर में मृतक महादेव दास परैया के सरकारी स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ता था।

बिहार के गया में घरवालों द्वारा 10 साल बड़ी विधवा भाभी से जबरन शादी कराए जाने पर 15 साल के लड़के ने फांसी लगा ली।
जानकारी के मुताबिक, शादी की रस्मों के बाद से ही लड़का लापता हो गया था। इसके बाद जब घरवालों ने लड़के की खोजबीन शुरु की तो उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
यह भी पढ़ें- राजसमंद हत्याकांड: भड़की जबरदस्त हिंसा, धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद
क्या है पूरा मामला
मृतक लड़के के पिता चंद्रेशवर दास के अनुसार, बड़े बेटे संतोष की मौत के बाद उन्हें 80 हजार रूपए मुआवजे के मिले थे। जब से ये पैसे मिले इन पैसों पर बहू के घरवालों की नजर लगी हुई थी और वो बार-बार दबाव बना रहे थे कि या तो पैसे दो या छोटे बेटे से हमारी विधवा बेटी की शादी करवा दो।
इसके बाद हमने बहू के घरवालों को 25 हजार रूपए भी दिए लेकिन वो शादी के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। इसी वजह से लड़के की शादी 10 साल बड़ी भाभी रूबी से करानी पड़ी।
लड़का इस शादी से आखिर तक मना करता रहा, लेकिन उसके घर वाले नहीं मानें और शादी की रस्में निपटने के बाद से ही लड़का लापता हो गया। जब घरवालों उसकी तलाश शुरु की तो देखा कि लाश तौलिये से बने फंदे पर लटकी हुई मिली।
यह भी पढ़ें- राज कपूर की जिंदगी से जुड़े ये 10 किस्से हैं दिलचस्प, किसी को पता नहीं होंगी ये बातें
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने जब जांच की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोबारा FIR दर्ज की और लड़के के परिवार समेत शादी में शरीक हुए 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App