गया रोडरेज केस: मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव समेत तीन को उम्रकैद
बिहार के चर्चित आदित्य सचदेव हत्याकांड को लेकर जिला कोर्ट ने फैसला सुनाया।

बिहार के चर्चित आदित्य सचदेव हत्याकांड में गया की एक जिला कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने आरोपी रॉकी यादव समेत तीन को उम्रकैद की सजा सुनाई है तो वहीं चौथे आरोपी को 5 साल की सजा सुनाई।
जेडीयू की निलंबित विधान पार्षद मनोरमा देवी का बेटा है रॉकी यादव। पिछले साल 7 मई को रोड रेज में आदित्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया था।
Aditya Sachdeva murder case: Gaya District Court sentences Rocky Yadav and two others to life imprisonment, Bindi Yadav to 5 year jail pic.twitter.com/wwd6ToOubR
— ANI (@ANI) September 6, 2017
रॉकी यादव के वकील अनिल सिन्हा ने कहा है कि वो इस सजा को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। बता दें कि रॉकी यादव को 12वीं कक्षा के छात्र आदित्य सचदेव की हत्या का दोषी करार दिया गया था।
ये था पूरा मामला
पिछले साल जब 7 मई को आदित्य बोधगया से गया लौट रहा था। तब रोड पर साइड न देने पर आदित्य सचदेवा की रॉकी यादव ने हत्या कर दी थी। पीछे से आ रहे रॉकी ने आदित्य से साइड मांगी, लेकिन उसने साइड नहीं दी।
We are satisfied, respect court's verdict: Aditya Sachdeva's parents Chand and Shyam Sachdeva after Rocky Yadav's conviction. pic.twitter.com/4GoIFabHid
— ANI (@ANI) September 6, 2017
इस पर रॉकी ने अपनी लैंडरोवर कार से आदित्य की गाड़ी को ओवरटेक किया। थोड़ी देर तक दोनों के बीच कहासुनी हुई, इसके बाद रॉकी ने आदित्य के सिर में गोली मार दी, इससे उसकी मौत हो गई।
उसकी कार में आदित्य के चार दोस्त भी सवार थे। आदित्य सचदेव हत्याकांड को लेकर माता-पिता ने कहा हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं और हम इस फैसले से संतुष्ट हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App