बिहारः पूर्वी चंपारण जिले में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना अंतर्गत मानसी छपरा गांव में एक किशोरी (17) से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सोमवार को प्रकाश में आया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Sep 2018 12:19 AM GMT Last Updated On: 11 Sep 2018 12:19 AM GMT
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना अंतर्गत मानसी छपरा गांव में एक किशोरी (17) से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सोमवार को प्रकाश में आया।
चकिया थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल में करायी गयी।
उन्होंने बताया कि किशोरी आरोपी तीन युवकों में से एक अनिल कुमार को कथित रूप से पहले से जानती थी। अनिल ने किशोरी को फोन करके उसे गन्ने के एक खेत में बुलाया जहां युवक ने पहले से अपने दो साथियों को बुला रखा था।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि तीनों युवकों में से दो ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि तीसरा वारदात का मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा था। वारदात के बारे में किशोरी द्वारा अपनी मां को बताए जाने पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने इस मामले में किशोरी के कथित प्रेमी अनिल कुमार और एक अन्य आरोपी रंजीत उर्फ बेचु को गिरफ्तार कर लिया है जबकि वीडियो बनाने वाला तीसरा आरोपी धर्मेन्द्र कुमार अभी भी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story