बिहार बोर्ड टॉपर गणेश कुमार गिरफ्तार, रिजल्ट रद्द
गणेश कुमार की उम्र 41 साल है, उसने बोर्ड को धोखे में रखकर अपनी उम्र 24 बताया था।

बिहार के 12वीं बोर्ड के आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार को शुक्रवार शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में गणेश कुमार के खिलाफ केस भी दर्ज की गई है।
अब आर्ट्स की सेकेंड टॉपर नेहा कुमारी को बिहार आर्ट्स टॉपर घोषित किया जाएगा।
वहीं गिरफ्तार होने के बाद गणेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए सरकार को धमकी भरे लहजे में कहा कि जब कोई गरीब लोग पढ़ाई करता है तो ऐसे ही फंस जाते हैं, आगे ऐसा ही हुआ तो लोग माफिया और आतंकवादी बनेंगे।
इसके साथ ही बिहार बोर्ड ने गणेश कुमार का रिजल्ट भी रद्द कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 12वीं के टॉपर गणेश कुमार का परीक्षा परिणाम तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
आनंद कुमार ने बताया कि गणेश ने बोर्ड को धोखे में रखा। उसकी उम्र 42 साल है, जबकि उसने बोर्ड का फॉर्म भरने में उम्र 24 साल दर्ज की थी। चेयरमैन के अनुसार गणेश दो बच्चों का पिता भी है।
I have faith in the law, don't want to say anything else: Ganesh Kumar,Bihar class 12th topper arrested after his results were cancelled pic.twitter.com/hBiJc98wtr
— ANI (@ANI_news) June 2, 2017
उधर, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इंटर ऑटर्स टॉपर घोटाला उजागर होने के बाद बोर्ड की कार्यप्रणाली व उसके चेयरमैन आनंद किशोर भी जांच के घेरे में हैं। जिसके स्तर पर भी गलती हुई है उसे बख्शा नहीं जाएगा।
उम्र घटाने के लिए उसने पहले मैट्रिक, फिर इंटर की परीक्षा दी थी। गणेश ने उम्र घटाने के लिए ऐसा किया था। चेयरमैन के अनुसार गणेश की मैट्रिक व इंटर, दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट रद कर दिए गए हैं।
Ghareeb log jab padhai karte hain vo aise phans jate hain, aage aisa hi hua to log mafia aur aantankwadi banenge: Ganesh Kumar pic.twitter.com/V4UgmSqtiU
— ANI (@ANI_news) June 2, 2017
गौरतलब है कि बिहार के समस्तीपुर जिला के सुदूरवर्ती इलाके ताजपुर प्रखंड के छखबीबी गांव स्थित एक सेकेंडरी स्कूल रामनंदन सिंह जगदीप नारायण सिंह हाई स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने वाले 23 वर्षीय गणेश से जब उनके संगीत ज्ञान के बारे में पूछा गया जो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App