नीतीश कैबिनेट: मंत्रालयों का भी हुआ बंटवारा, जानें किसको क्या मिला
ललन सिंह को मिला जल संसाधन मंत्रालय और पशुपति कुमार पारस को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग दिया गया है।

बिहार में 6 बार मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार ने मंत्रियों की शपथ के बाद शनिवार को मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए विभागों का बंटवारा कर दिया।
शनिवार को नीतीश के मंत्रिमंडल में 27 मंत्री शामिल हुए। बिहार के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई। गुरूवार को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी।
ये हैं नीतीश के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री और उनके पद के नाम
नीतीश कुमार - गृह, सामान्य प्रशासन, निगरानी, कैबिनेट सचिवालय, निर्वाचन, सूचना जनसंपर्क, विधि।
राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह : जल संसाधन, योजना एवं विकास
बिजेन्द्र प्रसाद यादव - ऊर्जा, मद्य निषेध व उत्पाद।
खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद - अल्पसंख्यक कल्याण, गन्ना उद्योग
कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा - शिक्षा
श्रवण कुमार - ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य
जय कुमार सिंह - उद्योग, विज्ञान प्रावैधिकी
महेश्वर हजारी - भवन निर्माण
रमेश ऋषिदेव - अनुसूचित-जनजाति कल्याण
शैलेश कुमार - ग्रामीण कार्य
मंजू वर्मा - समाज कल्याण
संतोष कुमार निराला - परिवहन
मदन सहनी - खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
कपिलदेव कामत - पंचायती राज
दिनेश चन्द्रयादव : लघु सिंचाई, आपादा प्रबंधन
एलजेपी पार्टी से मंत्री और उनका पद
पशुपति कुमार पारस - पशु एवं मत्स्य संसाधन
एनडीए से शामिल मंत्री और उनके पद
सुशील कुमार मोदी - उप मुख्यमंत्री, वित्त, वाणिज्य कर, आईटी, वन एवं पर्यावरण
मंगल पांडेय - स्वास्थ्य
प्रेम कुमार - कृषि
सुरेश कुमार शर्मा - नगर विकास एवं आवास
प्रमोद कुमार - पर्यटन
कृष्ण कुमार ऋषि - कला-संस्कृति एवं युवा
नंदकिशोर यादव - पथ-निर्माण
विनोद कुमार सिंह - खान एवं भूतत्व
ब्रजकिशोर बिंद - पिछड़ा, अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण
रामनारायण मंडल - राजस्व एवं भूमि सुधार
विनोद नारायण झा - लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
विजय कुमार सिन्हा - श्रम संसाधन
राणा रणधीर सिंह - सहकारिता
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App