बिहार: समस्तीपुर में बड़ा सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 8 घायल
बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 Jun 2018 6:31 PM GMT
बिहार के समस्तीपुर जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर एक ऑटोरिक्शा और एक ट्रक के बीच टक्कर में आज चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि दर्जन भर यात्रियों को लेकर जा रही एक ऑटोरिक्शा की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। मुसरीघरारी पुलिस थाना प्रभारी परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि मृतक की पहचान पियरिया देवी (60), कुसमा देवी (48) चुनिया देवी (40) और रंजू देवी (34) के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि ऑटो में सवार सभी लोग बेगूसराय में गंगा स्नान करने के बाद जिले में स्थित अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को समस्तीपुर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक और सह चालक दुर्घटना के बाद घटनास्थल से फरार हो गए। (भाषा)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story