बिहारः पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने छोड़ा NDA का साथ, RJD में जाने के संकेत
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एनडीए से गठबंधन तोड़ लिया हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 Feb 2018 12:10 PM GMT
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एनडीए से गठबंधन तोड़ लिया हैं। मांझी के NDA से अलग होने के पीछे मांझी ओर आरजेडी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बीच हुई मुलाकत को बताया जा रहा हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मांझी बीजेपी से नाराज चल रहे थे। जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया हैं। अब वो महागठबंधन में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ेःशंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती का 82 साल में निधन
मांझी क्यों हुए एनडीए से नाराज
दरअसल मांझी बिहार के जहानाबाद सीट से होने वाले उपचुनाव के लिए अपनी पार्टी के लिए सीट चाहते थे। जिसे NDA ने देने से इंकार कर दिया था। जिसे लेकर मांझी ने तंज कसते हुए कहा थी कि NDA में सभी को कुछ ना कुछ मिल रहा हैं, बस हमी हे जिसके हाथ खाली हैं।
ये भी पढ़ेः मुजफ्फरपुर हिट एंड रन केस: तेजस्वी प्रताप ने नीतीश सरकार पर कसा तंज, कहा- ये है बिहार का कानून
कौन हैं जीतन राम मांझी
जीतन राम मांझी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार के बड़े दलित नेता है। वर्तमान में हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष हैं। हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा पार्टी बनाने से पहले मांझी जेडीयू का हिस्सा थे। ओर पूर्व में नीतिश कुमार के कहने पर उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाया गया था।
मांझी उस समय सुर्खियों में आए जब उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने से इंकार कर दिया था। जिसे लेकर बिहार में काफी राजनैतिक उठा-पटक का दौर चला था। अंत में मांझी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story