चारा घोटालाः लालू यादव दोषी करार, कोर्ट से सीधा जाएंगे जेल, अगले साल होगा सजा का ऐलान
चारा घो़टाला मामले में लालू यादव को दोषी करार दे दिया गया। 22 में से 6 लोगों को रिहा कर दिया गया है और अन्य लोगों को सीधा रांची जेल भेजा जाएगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Dec 2017 4:09 PM GMT
चारा घो़टाला मामले में लालू यादव को दोषी करार दे दिया गया। 22 में से 6 लोगों को रिहा कर दिया गया है और अन्य लोगों को सीधा रांची जेल भेजा जाएगा। सजा का ऐलान तीन जनवरी 2018 को होगा, लेकिन तब तक सभी आरोपियों को जेल में ही रहना होगा।
लालू यादव सुबह 11 बजे से ही सीबीआई की विशेष अदालत में थे। जज के न आने के कारण फैसले पर सुनवाई 3 बजे तक टाल दी गई थी। फैसला सुनाने वाले कोर्ट में अभी तक नहीं पहुंचे हैं। इस दौरान लालू यादव के समर्थको का भारी हुजुम जुटा हुआ है।
इससे पहले लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव ने कहा था कि कि हमें न्याय जरूर मिलेगा। सीबीआई की कोर्ट ने अपना फैसला तो सुना दिया है। हालांकि लालू यादव सुप्रीम कोर्ट में पुर्विचार के लिए याचिका दे सकते हैं।
लेकिन जबतक सजा का ऐलान नहीं होगा तब तक वह याचिका भी नहीं दे सकते और न ही जेल से रिहा होंगे। यानि लालू यादव का नया साल इस बार जेल में ही मनेगा।
900 करोड़ रुपए के चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से 89 लाख, 27 हज़ार रुपए की अवैध निकासी के मुकदमे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा, विद्यासागर निषाद, आर के राणा, जगदीश शर्मा, ध्रुव भगत समेत 22 लोगों के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत पर आज फैसला हो गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story