लालू प्रसाद यादव को मिली राहत, कोर्ट ने तीन 3 जुलाई तक बढ़ाई प्रोविजनल बेल की अवधि
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रांची हाई कोर्ट से राहत मिली है।

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रांची हाई कोर्ट से राहत मिली है। रांची हाई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की प्रोविजनल जमानत की अवधि तीन जुलाई तक बढ़ा है।
Fodder Scam: Former Bihar CM Lalu Yadav's provisional bail extended till July 3 by Ranchi High Court pic.twitter.com/ardmCStkZl
— ANI (@ANI) June 22, 2018
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट ने चारा घोटाले के मामले पर सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 29 जून तय की है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव इन दिनों मेडिकल ग्राउंड पर 6 हफ्ते की प्रोविजनल जमानत पर हैं, लालू प्रसाद यादव की प्रोविजनल जमानत की अवधि 28 जून को समाप्त हो रही है।
ऐसे में लालू प्रसाद यादव की तरफ से कोर्ट से प्रोविजनल जमानत की अवधि को बढ़ाने की अपील की गयी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App