लालू प्रसाद यादव की जमानत की अवधि 6 हफ्ते के लिए और बढ़ाई गई
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट से राहत मिली है। रांची हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य के आधार पर लालू प्रसाद यादव की प्रोविजनल जमानत की अवधि 17 अगस्त तक बढ़ा दी है।

Lalu Prasad Yadav's provisional bail extended till August 17 by Ranchi High Court on health grounds.He has been serving jail term in connection with fodder scam cases. (file pic) pic.twitter.com/PnZgW8dy9N
— ANI (@ANI) June 29, 2018
इससे पहले 22 जून को रांची हाईकोर्ट ने लालू को रहात देते हुए प्रोविजनल जमानत की अवधि तीन जुलाई तक बढ़ाई थी। आज मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट ने चारा घोटाले के मामले पर सुनवाई करते हुए लालू प्रसाद को राहत देते हुए उनकी प्रोविजनल जमानत की अवधि 17 अगस्त तक बढ़ा दी है।
बता दें कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे थे लेकिन इन दिनों मेडिकल ग्राउंड पर प्रोविजनल जमानत पर रिहा हैं। इस समय लालू प्रसाद यादव मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में अपना इलाज करा रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App