Bihar Floods : बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 29 की मौत, रूला देने वाली तस्वीर वायरल
बिहार में बाढ़ के कहर ने आम जनजीवन को तबाह कर दिया है। बुधवार को बाढ़ के पानी से 29 लोगों की मौत हो गई। मुजफ्फरपुर और दरभंगा जिले के कई भागों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। मुजफ्फरपुर के मीनापुर क्षेत्र स्थित शितलपट्टी गांव की एक तस्वीर देख आपको बाढ़ के कहर का अंदाजा लग जाएगा।

बिहार में बाढ़ के कहर ने आम जनजीवन को तबाह कर दिया है। बुधवार को बाढ़ के पानी से 29 लोगों की मौत हो गई। मुजफ्फरपुर और दरभंगा जिले के कई भागों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। मुजफ्फरपुर के मीनापुर क्षेत्र स्थित शितलपट्टी गांव की एक तस्वीर देख आपका दिल दहल जाएगा। दरअसल तीन वर्षीय अर्जुन की मां नदी के किनारे कपड़ा धो रही थी, उसकी आंखों के सामने खेलते खेलते ही बच्चे पानी में डूबने लगे।
याद है सीरिया में समुद्र तट पर बहकर आये एक मासूम शरणार्थी का शव देखकर पूरी दुनिया रो उठी थी, लेकिन शायद मिथिला की प्रलयंकारी बाढ़ में अपना जीवन खोने वाले बच्चे के लिए आंसू बहाने के लिए न तो सरकार है वे संवेदनशील हृदय@francescam63 @adityatiwaree @Gyan_p_mishra pic.twitter.com/FZhTWUzoeO
— अनुराग तिवारी (@VnsAnuTi) July 17, 2019
उस वक्त नन्हा अर्जुन अपनी मां की गोद में ही खेल रहा था, लेकिन पानी का इतना तेज बहाव था कि न तो वह अपने बच्चों को बचा सकती थी न खुद को। वहां मौजूद मछुआरों ने बचाने का प्रयास किया, बचाया भी लेकिन सिर्फ एक बच्चे और मां को। इस हादसे में न तो तीन वर्षीय अर्जुन था न ही दोनों भाई बहन। उन्हें बाढ़ ने लील लिया था। इस तस्वीर को देखकर सीरिया में समुद्र तट पर बहकर आए एक मासूम शरणार्थी के शव की याद आती है जिसे देखकर पूरी दुनिया रो उठी थी।
बाढ़ से अब तक 671 सड़के और 6 पुल प्रभावित क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं। ग्रामीण कार्य मंत्री ने आदेश दिया है कि बाढ़ का पानी खत्म होते ही उन्हें मरम्मत किया जाए। वहीं राज्य से राहत की खबर आ रही है कि सीतामढ़ी में पानी का स्तर कम हो रहा है। जल संसाधन विभाग के अनुसार कमला बलान, अधवारा और कोसी का जल स्तर कम हो रहा है। वहीं गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जो चिंता का विषय है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App