तेजस्वी यादव पर देशद्रोह का आरोप, चलेगा मुकदमा
जेडीयू नेता इकबाल अंसारी ने तेजस्वी यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है।
तेजस्वी यादव पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रगीत वन्दे मातरम का अपमान किया है। इसके लिए उनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सही कहा इनका "वंदे मातरम्" = बंदे मारते है हम https://t.co/A76h4RfTrc
— Tejaswi yadav (@YadavTejaswi) August 13, 2017
तेजस्वी पर आरोप है कि उन्होंने ट्वीट के जरिये राष्ट्रगीत का अपमान किया है। इसके लिए जनता दल (यूनाइटेड) के एक नेता इकबाल अंसारी ने उनके खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि 13 अगस्त को उमाशंकर सिंह नाम के एक व्यक्ति ने ट्विटर पर "वन्दे मातरम" लिखा था।
इसे भी पढ़ें- बागियों पर नीतीश की बड़ी कार्रवाई, 21 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
इसके बाद तेजस्वी यादव ने उमाशंकर सिंह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा था कि "सही कहा इनका “वंदे मातरम्” = बंदे मारते हैं हम।"
तेजस्वी यादव के इस ट्वीट के बाद जेडीयू नेता इकबाल अंसारी ने कहा कि तेजस्वी के इस ट्वीट से भारतीय और भारतीयता को ठेस पहुंची है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App