लापता नाबालिग लड़की का मिला अधजला शव, दो टुकड़ो में था बिखरा
जमुई से एक बार फिर मासूस को जिंदा जलाने की घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की का दो टुकड़ो में अधजला शव बरामद किया गया है।।

जमुई से एक बार फिर मासूस को जिंदा जलाने की घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की का दो टुकड़ो में अधजला शव बरामद किया गया है। हलांकि अभी तक घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। मृतक के ननिहाल वालों ने बताया कि अपनी मां की मौत के बाद सोनाली हमारे पास ही रहती थी। वह 7 दिसंबर से लापता थी जिसकी सूचना पुलिस और स्थानीय प्रशासन को भी दे रखा था। जिसके आधार पर पुलिस की छानबीन जारी थी।
गांव के ही आसपास के लोगों ने शव की जानकारी पूलिस को दी थी। पुलिस मौकें पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के ननिहाल वालों ने गांव के ही एक युवक पर इस बारे में घटना को अंजाम देने का शक जाहिर किया था जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार युवक के घर के दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।
एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि जिस युवक पर आरोप लगाया जा रहा है वह फिलहाल फरार है लेकिन उसके घर के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के पीछे का कारण पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। साथ ही इस मामले में जो भी अपराधी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App