खगड़िया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, SHO की मौत
बिहार में खगड़िया जिले का पसराहा उस समय गोलियों से गूंज उठा जब पुलिस और अपराधियों के बीच शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई।

बिहार में खगड़िया जिले का पसराहा उस समय गोलियों से गूंज उठा जब पुलिस और अपराधियों के बीच शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई।
अपराधियों के साथ मुठभेड़ में पसराहा एसएचओ आशीष कुमार की मौत हो गई। जबकि इस घटना में एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। घायल सिपाही को इलाज के लिए भागलपुर के एक अस्पातल में भर्ती कराया गया है।
Khagaria: Pasraha SHO Ashish Kumar lost his life in an exchange of fire between police and miscreants late last night. More details awaited. #Bihar pic.twitter.com/aHDvh1DXUN
— ANI (@ANI) October 13, 2018
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी दिनेश मुनि के भी मारे जाने की खबर है। लेकिन अभी तक उसका शव बरामद नहीं किया गाया है।
बता दें कि पुलिस को शुक्रवार को जानकारी मिली थी कि कुख्यात अपराधी दिनेश मुनि अपने गैंग के साथियों के साथ खगड़िया में छिपा है। जानकारी मिलने के बाद पसराहा के थाना प्रभारी (एसएचओ) पुलिस बल के साथ रवाना हो गए। इलाके में पहुंचते ही दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: कसूर बलात्कार और हत्या के दोषी इमरान को अगले हफ्ते दी जाएगी फांसी
इस मुठभेड़ में थाना प्रभारी मौत हो गई और एक सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद खगड़िया जिले के एसपी मीनू कुमार भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अपाराधियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App