बिहार में सब इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से किया सुसाइड, जानें पूरा मामला
बिहार के गया में चार महीने से सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात गौरी ठाकुर ने बीती सुबह अपनी सार्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बिहार में गया के परैया थाने में चार महीने से सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात गौरी ठाकुर ने गुरुवार की सुबह अपनी सार्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर जांच शुरू हो चुकी है।
बता दें कि गौरी ठाकुर मुजफ्फरपुर के हरिदासपुर इलाके का रहने वाला था। उन्होंने 1986 में पुलिस सेवा में आए थे। उन्होंने 2017 में गया के परैया थाने में तैनात हुए थे। इस घटना की जांच खुद एएसपी बलिराम चौधरी जांच कर रहे है।
ये भी पढ़े: NDA से अलग हुई TDP, आंध्रपदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने नाराज है चंद्रबाबू नायडू
थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया है कि वे जिला मुख्यालय स्थित लोक शिकायत निवारण कार्यालय जा रहे थे, इसी बीच उन्हें इस घटना की सूचना मिली, तभी वह तुरंत वापस थाना लौट आए। उन्होंने आगे बताया है कि गौरीशंकर सुबह अपने साथियों के साथ सैर से कर लौटे थे।
आने के बाद वह तैयार होने के लिए भवन के पहले माले पर स्थित अपने कमरे में चले गए। वह अवकाश के लिए कार्यालय के चक्कर लगा कर काफी थक चुके थे। इन सब से वह काफी निराश भी थे।
गौरी ठाकुर पुत्र के मुताबिक, डीएसपी ने उनको अवकाश नहीं दिया जिस वह काफी निराश थे और उनकी आत्महत्या के पीछे डीएसपी जिम्मेदार हैं।
ये भी पढ़े: बांदीपुरा में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
बता दें कि घटना बीते गुरुवार सुबह नौ बजे की है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने गौरी ठाकुर को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब थाना थानाध्यक्ष ने एएसआई शिवमंदिर सिंह को उनके कमरे में भेजा। तब दरवाजा अंदर से बंद था। जब एएसआई ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि एसआई गौरी ठाकुर बेड पर मृत पड़े है।
A Sub-Inspector allegedly committed suicide by shooting himself in Gaya. More details awaited #Bihar pic.twitter.com/QtB3NdqxpK
— ANI (@ANI) March 16, 2018
उनके एक हाथ में सर्विस रिवॉल्वर था और दूसरा हाथ रिवाल्वर की नली पर था। दाहिनी आंख पर गोली का निशान था। घटना की सूचना तत्काल बड़े अफसरों और उनके परिजनों को दे दी गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App