मोदी सरनेम इस्तेमाल करने पर भड़के सुशील, बोले- राहुल के खिलाफ दर्ज होगा मानहानि का मुकदमा
कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने मानहानि मुकदमा दायर करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि क्या मोदी सरनेम रखना गुनाह है? राहुल गांधी ने करोड़ों लोगों को चोर कहा है। उनकी भावनाओं को आहत किया है।

बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है। उन्होंने पूछा कि क्या मोदी उपनाम (Surname) रखना गुनाह है? राहुल गांधी ने करोड़ों लोगों को चोर कहा है। उनकी भावनाओं को आहत किया है।
Bihar Deputy CM Sushil Modi on Rahul Gandhi's statement 'All thieves have Modi in their surnames': I will file a defamation case against Rahul Gandhi in a Patna court. Is it a crime to have 'Modi' surname? He has referred to crores of people as 'chor' and hurt their sentiments. pic.twitter.com/ijc7io38MK
— ANI (@ANI) April 16, 2019
बता दें कि राहुल गांधी ने शनिवार को प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि चौकीदार सौ प्रतिशत चोर है। उन्होंने यह भी कहा था कि सारे चोरों के उपनाम (Surname) मोदी क्यों हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App