पेड़ से लटका मिला युवक का शव, खुदकुशी करने की ये वजह
बिहार के जहानाबाद में लॉकडाउन के बीच शुक्रवार सुबह पेड़ से लटका हुआ युवक मिला। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

बिहार के जहानाबाद में लॉकडाउन के बीच आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। जहां लॉकडाउन के चलते हर जिले में सन्नाटा छाया हुआ है। वहीं शुक्रवार सुबह को पेड़ से लटके एक युवक का शव बरामद किया गया। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
वहीं कुछ लोगों के मन में चल रहा है कि शायद परीक्षा में फेल होने के चलते युवक फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि गांव वालों ने सुबह जंगल की ओर गया था। अचानक देखा कि पेड़ में एक युवक का शव लटका हुआ है। घटना को देखते ही तुरंत पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जहां मृतक की पहचान मुस्तफापुर गांव निवासी डब्लू कुमार के रूप में हुई। पुलिस घटना की जांच करना शुरू कर दी। साथ ही मृतक के परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई।
पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि उसे इस आत्महत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह घर से कब बाहर निकला इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि कुछ दिनों से वह काफी परेशान चल रहा था।
दरअसल तीन दिन पहले 12वीं परीक्षा के रिजल्ट घोषित हुए थे, जिसमें वह फेल हो गया। इस कारण अक्सर वह शांत रहा करता था। घटना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। हमारी पुलिस टीम घटना के तहत जांच कर रही है। जल्द ही घटना के पीछे का कारण पता लगाकर मामला का खुलासा किया जाएगा। वैसे शुरुआती जांच में आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। लेकिन अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।