Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बीफ के शक में भीड़ ने 7 मुसलमानों को पीटा, पुलिस ने पीड़ितों को किया गिरफ्तार

हमले में घायल 4 लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

बीफ के शक में भीड़ ने 7 मुसलमानों को पीटा, पुलिस ने पीड़ितों को किया गिरफ्तार
X
बिहार में सात मुसलमानों भीड़ ने घर में घुसकर बेरहमी से मारा। भीड़ ने इन्हें बीफ खाने के शक में पीटा। पिटाई करने वालों की जगह पुलिस ने सातों मुस्लिम युवकों को हिरासत में ले लिया। यह घटना बिहार के चंपारण की है जहां तथाकथित गौरक्षकों ने घर में घुसकर मुस्लिमों की पिटाई की।
गौरक्षकों में विश्व हिन्दु परिषद के कई लोग शामिल थे। पुलिस ने बताया कि इन सातों युवकों के आरोपियों को गिरफ्तार इसलिए नहीं किया जा सकता है क्योंकि उनके खिलाफ अबतक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
बीफ कानून तोड़ने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने सातों मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। बता दें कि इन युवकों में खुदुश कुरैशी, नसरुद्दीन, मुस्तफा, जहांगीर, असलम अंसारी, बबलू और रिजवान शामिल हैं जिनको पुलिस ने हिरासत लिया है।
हमले में घायल 4 लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में बिहार के आरा जिले में एक मुस्लिम शख्स को बीफ ट्रांसपोर्ट करने के शक में बुरी तरह से पीटा गया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story