गोपालगंज में अपराधियों ने दिनदहाड़े वकील को मारी गोली, जमीनी विवाद की आंशका
बिहार के गोपालगंज जिले में अज्ञात अपराधियों ने कोर्ट जाने के दौरान एक वकील को गोली मार दी। स्थानीय मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल वकील को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

X
बिहार के गोपालगंज जिले में दिनदहाड़े गोली मारने की घटना सामने आई है। जहां अज्ञात अपराधियों ने कोर्ट जाने के दौरान एक वकील को गोली मार दी। स्थानीय मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल वकील को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। जिसके तहत फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल वकील टुनटुन प्रसाद बरगछिया थाना क्षेत्र के उचका गांव का रहने वाला है।
वह शुक्रवार को सिविल कोर्ट जा रहा था कि अचानक बाइक सवार के दो अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हो गया। हालांकि घटना के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन पूछताछ में जमीनी विवाद से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।
Next Story