अदालत ने चार दिन के लिए बढाई ठाकुर के सहयोगियों की सीबीआई हिरासत
अदालत ने सोमवार को यहां आश्रय गृह यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के दो करीबी सहयोगियों की सीबीआई हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 Nov 2018 2:32 AM GMT
अदालत ने सोमवार को यहां आश्रय गृह यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के दो करीबी सहयोगियों की सीबीआई हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दी।
विशेष पॉक्सो न्यायाधीश आर पी तिवारी ने मधु कुमारी और अश्विनी की सीबीआई हिरासत चार दिन के लिए बढा दी। हालांकि जांच एजेंसी ने पांच दिन की हिरासत मांगी थी।
पिछले महीने गिरफ्तार मधु की ओर से पेश वकील प्रिय रंजन ने अदालत में आरोप लगाया कि उनकी मुवक्किल को सीबीआई हिरासत में ‘‘प्रताड़ित' किया जा रहा है।
उन्होंने हिरासत की अवधि बढाने के जांच एजेंसी के आग्रह का विरोध किया। हालांकि अदालत ने हिरासत की अवधि बढाते हुए सीबीआई को चेताया कि पूछताछ के दौरान प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। कई एनजीओ, अखबार और ठाकुर के अन्य कारोबार संभालने वाली मधु को 21 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।
आश्रय गृह में ‘‘डाक्टर' के रूप में सेवाएं देने वाले स्वयंभू चिकित्सक अश्विनी को 20 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story