Jan Akanksha Rally: राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस की सरकार न्यूनतम आय की गारंटी देगी
बिहार की राजधानी पटना में आज आयोजित हो रही कांग्रेस की ''जन आकांक्षा रैली'' में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, और मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं।

बिहार की राजधानी पटना में आज आयोजित हो रही कांग्रेस की 'जन आकांक्षा रैली' में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, और मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं। यहां पढ़िए कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली की खास बातें ..
LIVE: Congress President Rahul Gandhi addresses #JanAkankshaRally at Gandhi Maidan, Patna. https://t.co/9jn5q71Pob
— Congress (@INCIndia) February 3, 2019
- जन आकांक्षा रैली (Jan Akanksha Rally): पटना के गांधी मैदान में आयोजित जन आकांक्षा रैली में राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्र की सत्ता में आने पर मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह ही कांग्रेस देश के सभी किसानों का कर्ज माफ करेगी।
- जन आकांक्षा रैली (Jan Akanksha Rally) में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार मिनिमम इनकम की ग्यारंटी देगी।
- जन आकांक्षा रैली (Jan Akanksha Rally) में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी फ्रंट फुट पर खेलेगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने करोड़पतियों को पैसा दिया।
- जन आकांक्षा रैली (Jan Akanksha Rally) में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज समस्याओं के बादल ज्यादा गहरे हो गए हैं। संविधान और संवैधानिक संस्थान खतरे में हैं। किसान मुसीबत में हैं। बेरोजगारी चरम पर है। लूट का आयोजन किया जाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार एक बार फिर उठेगा।
- जन आकांक्षा रैली (Jan Akanksha Rally) में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सीएम के रूप में कार्यभार संभालने के बाद मैंने पहला काम कृषि ऋण माफ करने का किया। कमलनाथ ने कहा कि आज 3 फरवरी है, 3 मार्च तक हम 30 लाख किसानों का कृषि ऋण माफ कर देंगे। 3 मार्च के बाद, हम बाकी 15 लाख किसानों का कृषि ऋण माफ करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App