रामनवमी विवाद: बिहार के औरंगाबाद में आगजनी और हिंसक झड़प, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू
रामनवमी का जुलुस जैसे ही औरंगाबाद के रमेश चौक से मस्जिद के सामने पहुंचा तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलुस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए थे।

रामनवमी उत्सव के दौरान निकाले गए जुलुस को लेकर बिहार के औरंगाबाद जिला में आज भी उपद्रव और आगजनी की घटनाएं हुई। शहर में रामनवमी जुलूस को लेकर दो समुदाय में हिंसक झड़प हुई थी।
औरंगाबाद में हिंसा और आग जानी की घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पूरे शहर में पुलिस तैनात कर दी गई है। शहर में कोई अलोकप्रिय घटना न हो इसके लिए औरंगाबाद पुल कप्तान ने खुद मोर्चा संभाला हैं।
आपको बता दें कि रविवार को रामनवमी का जुलुस जैसे ही औरंगाबाद के रमेश चौक की ओर से मस्जिद के सामने पहुंचा तभी कुछ असामाजिक तत्व ने जुलुस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
इसे भी पढ़ें- बिहार में दो पत्रकारों की स्कॉर्पियो से कुचल कर मौत, गांव वालों ने गाड़ियों को लगाई आग
इसके बाद शहर में हालत बेकाबू हो गए और लोगो ने शहर भर में दुकानो में तोड़फोड़ और आगजनी करना शुरू कर दिया। इस घटना के कई दुकाने जल कर ख़ाक हो गई थी।
शहर में उपद्रवियों को काबू में करने के लिए औरंगाबाद एसपी डॉ सत्य प्रकाश और कलेक्टर राहुल रंजन महिवाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज का आदेश दिया और स्थिति को काबू में किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App